फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ से कांवड़ लेकर आया मुस्लिम शिवभक्त

विज्ञापन
नीलकंठ से अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेकर बागपत पहुंचा जमील( काली पैंट में)। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सावन मास में चल रही कांवड़ यात्रा में अनोखा नजारा देखने को मिला। एक मुस्लिम युवक सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए नीलकंठ से कांवड़ लेकर आया।
विज्ञापन

मूलरूप से किरठल और हाल में बड़ौत में रहने वाला जमील पुत्र शरीफ 19 जुलाई को कांवड़ लेने लेने गया था। इस दौरान ककड़ीपुर निवासी आर्यन पंवार, बरवाला निवासी कपिल भी जमील के साथ नीलकंठ पर से कांवड़ लेने गए थे। बृहस्पतिवार को तीनों कांवड़ लेकर नगर में दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां पर प्रदीप पंवार, प्रवीण पंवार, मुकेश तोमर, रामपाल, नवाब, आकाश आदि ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जमील का कहना है कि सब धर्म को एक धर्म मानकर नीलकंठ से कांवड़ लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें