दोघट / बागपत। दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने पर खाद्य सामग्री लेकर मिलाना गांव से मुस्लिम समाज के किसान भी पहुंचे। किसानों ने कहा कि एकजुटता से ही आंदोलन में जीत मिलेगी। किसानों में मुस्तकीम, नूर इलाही, सलाउद्दीन, हफीजू, इलमदीन, जाकिर हुसैन, नयाजुद्दीन, नूर मोहम्मद, हनीफ, आश मोहम्मद, रफीक, रहीसू, मोहम्मद इलियास, ब्रह्म सिंह, यशवीर सिंह, हामिद अली, शेरजान, नवाब अली, मुस्तकीम, आफताब, सुरेंद्र कुमार, नहार सिंह, ओमपाल सिंह, रफीकूदीन, गय्यूर अली हसन, दिलशाद घसीट्टा और हुकमदीन शामिल रहे। उधर, टीकरी कस्बे से लोग खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए। अनिरुद्ध, निर्मल, बॉबी, अमित, सचिन, महिपाल, हरेंद्र, कुलदीप, अक्की, सन्नी, सुभाष, संजीव, जितेंद्र, सुनील, अरुण मौजूद रहे। वहीं, बावली गांव से ग्राम प्रधान ओमबीर सिंह, प्रमोद कुमार, सत प्रकाश, रणवीर, ओमपाल सिंह, अभिलाष तोमर, तेजवीर सिंह, रोहित तोमर, गुड्डू, भानु पहलवान, उज्ज्वल, वीरेंद्र और रजत तोमर मौजूद रहे।