खेकड़ा। खेकड़ा नगर स्थित एक प्राईवेट इंटर कालेज की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव साकरौद निवासी छात्रा खेकड़ा के एक प्राईवेट इंटर कालेज में कक्षा 10 वीं की छात्रा थी। दो फरवरी की सुबह वह स्कूल में दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर कर घायल हो गई थी। परिजनों ने उसको उपचार के लिए दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।