खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला मुंडाला निवासी पूर्व चेयरपर्सन के देवर सहित दो लोगों की हत्या के आरोपी को शासनादेश पर बागपत जेल से अंबेडकर नगर जेल में स्थानांतरित किया गया है।
खेकड़ा नगरपालिका की पूर्व चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और उसके दोस्त मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी बाशिद की फरवरी 2019 मोहल्ला अहिरान में पांडव पुलिया के पास हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सात आरोपी सजा काट रहे हैं। बागपत जेल में इनमें से दो को छोड़कर बाकी पहले ही दूसरी जेलों में स्थानांतरित हो चुके हैं।
रविवार को खेकड़ा स्थित गांधी इंटर काॅलेज के पूर्व मैनेजर रामपाल धामा के सजायाफ्ता पुत्र सहदेव धामा को जिला कारागार बागपत से अंबेडकर नगर जेल में स्थानान्तरित कर दिया गया। अब केवल एक आरोपी ही बागपत जेल में रह गया है। जेलर जितेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।