फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले अपात्रों की पालिका करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद डूडा को भेजी जाएगी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने नगर के मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले 90 लोगों को अपात्र बताया। मगर अब पालिका अपने स्तर से इन लोगों की एक-एक कर जांच करेगी। इसके बाद सूची डूडा को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में बनाए गए मकानों में डूडा विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई थी कि इनमें सैकड़ों लोग अपात्र रूप से रह रहे हैं। जिन लोगों को मकान आवंटित किए गए थे, वह यहां से छोड़कर कहीं दूसरी जगह रह रहे हैं और इन्हें किराए पर दिया हुआ है। शिकायत पर डूडा की जांच में 90 लोग अपात्र पाए गए, जिनकी सूची बनाकर पालिका को भेजी गई। अब पालिका अपन स्तर से इनकी जांच करेगी। जांच करने की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक नेमचंद को सौंपी गई। वहीं राजस्व निरीक्षक ने कहा कि पहले सभी की कॉलोनी में जाकर जांच की जाएगी। इसके बाद अपात्रों की सूची बनाकर डूडा को भेजी जाएगी, जिस पर विभागीय अधिकारियों का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें