फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : मतदाता पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात नवंबर तक बनाई जाएंगी वोट
विज्ञापन

- 18 नवंबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। जिला निर्वाचन द्वारा मतदाता सूची को लेकर युद्धस्तर पर इस समय पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। घर-घर जाकर वोट बनाई जा रही है।
एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जो सात नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 12 नवंबर से 17 नवंबर तक आपत्ति/दावे दर्ज किए जाएंगे। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने के अलावा पुराने मतदाताओं की जानकारियों को भी अपडेट करने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य में 98 बीएलओ व 73 सुपर वाइजर्स को ड्यूटी पर लगाया है। प्रशासन द्वारा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यदि बड़ौत नगर पालिका परिषद की बात करें तो इस बार सीमा विस्तार हुआ हैं। इस बार कुल 98 बूथ नए परिसीमन के बाद बनाए गए हैं, जबकि गत निकाय चुनाव में 88 बूथ बने हुए थे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में 81812 मतदाता थे और इस बार पुनरीक्षण कार्य समाप्त होने के बाद पता चलेगा कि कितने मतदाता इस निकाय चुनाव में शामिल होंगे। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही कार्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें