फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह में जा रहे जीजा-साले को कुछ युवकों ने बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर पीटा। बाद में दोनों को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर फेंक दिया। शनिवार सुबह दोनों को होश आया तो उन्होंने परिजनों को आप बीती बताई। पीड़ित युवकों की मां ने तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
सुरेशवती पत्नी श्याम कुमार बड़ौली गांव की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ नगर की पट्टी चौधरान में रह रही हैै। कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बड़ौली गांव में कुछ लोगों से उनका विवाद चला जा रहा है। जिसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस चौकी पर की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत किए जाने से नाराज विपक्ष के लोगों शुक्रवार रात बेटे विक्रांत व उसके साले सागर पुत्र रामसिंह निवासी अलीपुर शामली को बड़ौली गांव में एक मकान में बंधक बना लिया और पीटा। दोनों बड़ौत से गांव में शादी समारोह में गए हुए थे। वहीं पर आरोपियों ने उन्हें धर दबोचा। किसी तरह दोनों उनके चुंगल से निकलकर घर पहुंचे और आप बीती बताई। पीड़िता ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। इंस्पेक्टर व औद्योगिक पुलिस चौकी इंचार्ज को घटना की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें