बड़ौत। बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह ने भी मेधावियों को वीडियो कॉल कर बधाई दी और आगे भी इस तरह मेहनत करने का संकल्प दिलाया। विधायक केपी मलिक के पीए पंकज मलिक ने चारों मेधावियों के घर जाकर शुभकामनाएं दी। अमेरिका से वैज्ञानिक डा रामकिरण शर्मा जो मूलरूप से ट्यौढ़ी गांव के रहने वाले है, उन्होंने भी बच्चों को वीडियो कॉल कर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा सपा नेता अतुल प्रधान ने हाईस्कूल की टॉपर छात्रा रिया जैन के घर पहुंचकर उसका हौसलाअफजाई करते हुए तीन दिन के अंदर स्कूटी व बड़ी बहन को साइकिल देने की घोषणा की। उज्ज्वल तोमर के घर पर भी अतुल प्रधान पहुंचे और शुभकामनाएं दी।