फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने लिखा ‘हमारा किसान अन्नदाता और भाग्य विधाता’

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान आंदोलन के बीच फेसबुक पोस्ट पर किए जा रहे अलग-अलग तरह के कमेंट
विज्ञापन

- लोगों ने कहा कि सरकार को वापस लेना चाहिए कृषि कानून
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने फेसबुक पेज के जरिए किसान को देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। सांसद की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। यह भी कहा गया कि जनता ने आपके ऊपर भरोसा किया है, किसानों को आपके साथ की जरूरत है।
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में किसान सरकार से नाराज हैं। भाजपा नेताओं पर जगह-जगह टिप्पणी की जा रही हैं। ऐसे माहौल के बीच सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने फेसबुक पेज पर किसानों के प्रति अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने लिखा कि बिना किसान के न जिंदगी है, न स्वास्थ्य और न ही सुरक्षा। हमारा किसान अन्नदाता है, ऊर्जादाता हैं और देश की प्रगति का विधाता भी। सांसद की पोस्ट के बाद तरह-तरह के विचार सामने आए हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में सवाल उठाया गया कि बागपत के बड़ौत में धरने पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया। एक व्यक्ति ने लिखा है कि किसान का समर्थन अच्छा है, फिर कानून वापसी क्यों नहीं हो रही है। कमेंट में भाजपा से इस्तीफा देने की मांग भी कर डाली गई और लिखा गया कि किसानों के बीच आकर आप भी गर्व महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सत्यपाल सिंह और संजीव बालियान दिल से हमारे साथ
बागपत। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह दिल से हमारे साथ हैं। लेकिन उनके ऊपर दबाव बनाया जाता है। वह ज्यादा नहीं बोल सकते। किसान सारी बात जानते हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें