फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद सत्यपाल सिंह ने शौर्य के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
ग्राम फखरपुर में दिवंगत शौर्य के परिजनों को सांत्वना देते क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्रीय सांसद ने ग्राम फखरपुर में मासूम शौर्य के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों को सांत्वना दी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में मासूम बालक शौर्य के घर पहुंचे। उन्होंने शौर्य के पिता सोहनबीर सिंह और बाबा जगबीर सिंह समेत सभी परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान शौर्य की मां मोनिका ने सांसद से हाथ जोड़कर कहा कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलवाई जाए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रमेंद्र धामा, पूर्व प्रमुख जितेन्द्र धामा, प्रदीप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें