फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सड़कों का निर्माण कराने को केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद

विज्ञापन
दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात करते - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- जिले की 15 सड़कों की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण कराने की केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर सड़कों की हालत खराब है। जिनकी हालत सुधरवाने में सांसद से लेकर विधायक तक अपने स्तर पर जुटे हुए है। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की 15 सड़कों को बनवाने के लिए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। सांसद ने जिले की 15 सड़कों के अलावा अपने लोकसभा क्षेत्र की अन्य कई सड़कों के निर्माण की सूची उनको सौंपी और इनका निर्माण जल्द कराने की बात रखी गई।
--
इन सड़कों के निर्माण की मांग
-ललियाना से धौली प्याऊ
-रटौल से घिटौरा
-काठा से खेकड़ा
-अमीनगर सराय से दौझा
-सिसाना से अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन
-दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से बाम
-बड़ौत कैनाल पटरी से बाम रजवाहा पटरी
-चिरचिटा से मवीकलां
-दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से दोघट
-बिजरौल से इदरीशपुर खास की पटरी
-मलकपुर-औढापुर रोड से बड़ौत-कोताना रजवाहा पटरी
-बड़ौली से मलकपुर मंदिर तक
-बिजवाड़ा से मेरठ-बागपत रोड रजवाहे की पटरी तक
-इब्राहिमपुर माजरा से रमाला मिल
-घिटौरा पुल से फिरोजपुर माइनर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें