दिल्ली के यूपी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद डॉ सत्यपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
दिल्ली स्थित यूपी भवन में हुई मुलाकात, जेवी कॉलेज को दिया जाए यूनिवर्सिटी का दर्जा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने दिल्ली स्थित यूपी सदर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रटौल को नगर पंचायत बनाने एवं मोदीनगर नगर पालिका के विस्तार के लिए आभार जताया। छपरौली में महिला कॉलेज और कासिमपुर खेड़ी तक मेट्रो संचालन की मांग की।
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि सीएम से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुधारने की मांग रखी। यमुना नदी पर नव निर्माणाधीन छपरौली सेतु से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 मेरठ तक एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर, उसे गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़े जाने की मांग रखी गई। मोदीनगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले विकास शुल्क को कम किए जाने की मांग रखी। मोदीनगर विधानसभा के भोजपुर ब्लॉक के 13 ग्रामों के किसानों को दिल्ली-मेरठ हाइवे में अधिग्रहीत उनकी भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बागपत चीनी मिल के विस्तारीकरण की जल्द से जल्द मंजूरी दिए जाने की मांग की गई। मलकपुर, मोदीनगर एवं किनौनी चीनी मिल का बकाया गन्ने का भुगतान किसानों को जल्द से जल्द दिलवाने की मांग की गई।
इसके अलावा जनता वैदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए। दिल्ली से ग्राम कासिमपुर खेड़ी तक रैपिड रेल या मेट्रो रेल की मंजूरी शीघ्र कराई जाएं। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में बालिकाओं के लिए महिला कॉलेज का निर्माण किया जाए। गाजियाबाद के लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्स्प्रेसवे को जोड़ने वाली टूटी हुई सड़क की मरम्मत तुरंत कराई जाएं। बड़ौत नगर पालिका का शीघ्र विस्तार किया जाएं, मीतली में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए।