फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम से मिले सांसद, पुरा महादेव का लोकार्पण जल्द शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। सांसद ने सीएम से कई विकास कार्यों की मंजूरी देने के साथ ही पहले मंजूर हो चुकी परियोजनाओं के शिलान्यास जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने मीतली में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कराने के साथ ही गंगा एक्सप्रेस-वे को छपरौली में यमुना नदी पुल तक बढ़ाने, बागपत शुगर मिल की क्षमता तीन गुना करने, बागपत में औद्योगिक पार्क विकसित कराने की मांग की। इसके अलावा बागपत में एक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने, दाहा में बालिका काॅलेज व फुलेरा में काॅलेज को डिग्री कालेज में अपग्रेड कराने, दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक मेट्रो ट्रेन या आरआरटीएस शुरू कराने, बागपत की मुख्य सडक़ों नैथला-लुहारी-बोहला, बागपत-मुरादनगर, ककड़ीपुर से गाजियाबाद बॉर्डर तक नहर की पटरी का निर्माण कराने, कमाला स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने, पुरा महादेव से नावले की कोठी तक मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग रखी।
- पुरा महादेव के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया
सांसद ने सीएम को पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के लोकार्पण और अमूल डेयरी प्लांट शिलान्यास कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। इसके अलावा चांदनहेड़ी में आश्रम पद्धति स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें