फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आचार संहिता लगने से पहले बजेगी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आचार संहिता से पहले जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शहनाई बजने वाली है। जिसके चलते अफसरों के बीच 18 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने की तैयारी चल रही है। उधर, समाज कल्याण विभाग को 661 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए बागपत जिले को 850 जोड़ों की शादी कराने के लिए बजट जारी किया गया था। जिसमें 189 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। जिसके चलते इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए समाज कल्याण विभाग के खाते में 661 जोड़ों की शादी कराने के लिए 3.11 करोड़ों रुपये शेष हैं। अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने का समय भी नजदीक आ रहा है। आचार संहिता लागू होने से पहले ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में सामूहिक विवाह के लिए क्रय समिति की बैठक में सामान की खरीददारी पर चर्चा हुई। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय ने बताया कि जल्द ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए जल्द ही तारीख निर्धारित कर दी जाएगी। सभी निकायों और ब्लॉकों से आवेदन मांगे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें