बागपत के दुड़भा गांव में बस अड्डे के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला बनने के 24 साल बाद बागपत में बस अड्डे के लिए दुड़भा गांव के पास जमीन चिह्नित की गई है। वहां राजकीय महाविद्यालय के लिए जमीन थी, जिसको बस अड्डे के लिए ट्रांसफर किया गया है। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा बनवाने के लिए सांसद डा. सत्यपाल सिंह काफी समय से प्रयासरत थे और अब जमीन चिह्नित होने से बस अड्डा बनने की उम्मीद जगी है। उस जमीन का निरीक्षण करने के लिए सांसद डा. सत्यपाल सिंह रविवार को दुड़भा में पहुंचे। जहां उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया तो उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जल्द ही बस अड्डे का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, भाजपा नेता जयकरण सिंह आदि मौजूद रहे।