कार्यालयों में दिखी चहल-पहल
बागपत। अनलॉक वन की घोषणा होने के बाद सरकारी कार्यालयों में चहल-पहल दिखी। कार्यालयों में पूरा स्टॉफ आया और दैनिक कार्य किया। बीएसए ने कार्यालय के गेट पर हाथ धोने और टैंप्रेचर चैक करने की व्यवस्था कराई। कार्यालय में आने वाले कर्मचारी से लेकर अन्य लोगों को हाथ धुलवाने और टैंप्रेचर चैक करने बाद ही प्रवेश दिया।
लॉकडाउन के बाद सरकारी कार्यालयों में आवागमन बंद हो गया था। कार्यालयों में इक्का-दुक्का कर्मचारियों को ही बुलाया जा रहा था। सोमवार को अनलॉक वन शुरू होने के बाद कार्यालयों में पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। बीएसए कार्यालय में आने वाले कर्मचारी व अन्य लोगों के लिए हाथ धोने की व्यवस्था कराई गई तथा टैंप्रेचर चैक करने के बाद कार्यालय में प्रवेश दिया। डीआईओएस कार्यालय में भी पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में जुटे रहे।