बालैनी। क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले संदिग्ध हालात में गायब युवती का पुलिस सुराग नहीं लग सकी है। पीड़ित के पिता ने कहा यदि जल्द ही युवती नहीं मिली तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। युवती के पिता ने बताया वह एसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक बेटी को बरामद कराने की गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा अगर एक सप्ताह में उनकी बेटी नहीं मिली तो वह पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने कहा आरोपी की तलाश की जा रही है, कई जगह आरोपी की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।