फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

-आधार कार्ड से पुलिसकर्मियों ने पहचान कर परिजनों को बुलाया
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला(बागपत)। किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक सवार कल्लू की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी है।
कल्लू मुजफ्फरनगर जिले के हरसौली गांव के निवासी थे। वह पशुओं के पैरों में खुरी लगाने का काम करते थे। मंगलवार को वह किशनपुर बराल गांव के एक किसान के यहां जा रहे थे। इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास यह हादसा हुआ। राहगीरों ने घायल कल्लू को एंबुलेंस से बड़ौत सीएचसी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कल्लू के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने आधार कार्ड से कल्लू की पहचान की। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें