फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देश की संस्कृति को आधार बनाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया

Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधिवक्ता परिषद की तहसील ईकाई बागपत की ओर से हिंदू नववर्ष के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दिनेश कुमार शर्मा और अजय शंकर शर्मा ने हिंदू नववर्ष के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता किसान संघ के संगठन मंत्री रामपाल व विशिष्ठ अतिथि जिला प्रचारक अरुण ने कहा कि सनातन धर्म में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नववर्ष आरंभ होता है। हिंदू नववर्ष उपासना व व्रत से शुरू होता है। नववर्ष पर ऋतु का परिवर्तन होता है।
उन्होंने देश की संस्कृति को आधार बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित मलिक, जिलाध्यक्ष अमित खोखर, जिला महामंत्री परमवीर वर्मा, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें