फोटो नंबर 14केएआर 1,ए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और माताओं ने कैटवाॅक किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
रविवार को नगर में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने स्कूल प्रबंधन सदस्य अविका चौधरी के स्वागत भाषण से किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों और माताओं को अपने बच्चों के लिए उनके निरंतर समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चों के जीवन में माताओं के महत्व को दर्शाने वाले नृत्य प्रदर्शन, नाटिका और कैटवाॅक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। माताएं धनिशा, प्रियंवदा जैन, डॉली, शालू वर्मा विजेता रहीं। सभी विजेता माताओं को पुरस्कृत देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी ज्योत्सना यादव, जिलाधिकारी बागपत की माता सरला यादव रहीं।
वहीं गुरुकुल विद्यापीठ में मातृ दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने मां और बच्चों के प्यार को लेकर मनमोहक कलाकृतियां तैयार कीं। विजेता बच्चों को प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिकांए मौजूद रहे।