फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टटीरी में 35 साल में देशवाल पट्टी के सिर सजा अध्यक्ष का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
-अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत में अभी तक भरभानिया पट्टी और बाजार के प्रत्याशी ही जीत दर्ज करते रहे
विज्ञापन

सईद अहमद
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में 35 साल में पहली बार देशवाल पट्टी के सिर अध्यक्ष का ताज सजा है, क्योंकि इससे पहले वर्ष 1988 से लेकर आज तक देशवाल पट्टी का कोई भी प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज नहीं कर सका था। हर बार वहां से प्रत्याशी तो चुनाव मैदान में उतरते थे, लेेकिन उनको हार झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी की भरभानिया पट्टी से तीन बार चेयरमैन रह चुके हैं। इनमें संतोष देवी वर्ष 1995 से 2000 तक, सीमा देवी एडवोकेट 2012 से 2016 तक और डॉ़ विनोद कुमार वर्ष 2017 से 2022 तक चेयरमैन रहे। इस तरह बाजार मंडी से विनोद कुमार गुप्ता वर्ष 1988 से 1994 तक, प्रमोद कुमार गुप्ता वर्ष 2000 से 2005 तक और शकुंतला देवी 2006 से 2011 तक चेयरमैन रहीं। खास बात यह है कि हर बार देशवाल पट्टी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल तो ठोंकता था, मगर जीत हासिल नहीं होती थी। पिछले साल भी देशवाल पट्टी से राकेश कुमार चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर सके थे। इस बार देशवाल पट्टी से पहली बार सपना देवी ने अध्यक्ष पद पर 158 वोटों से जीत दर्ज की। देशवाल पट्टी की प्रत्याशी की जीत पर वहां के लोगों में भी खुशी की लहर है। नवनिर्वाचित चेयरमैन सपना देवी का कहना है कि पूरे कस्बे के मतदाताओं ने उन्हें वोट देकर जीत दिलाई है और उनका प्रयास रहेगा कि वह कस्बे में सभी को समान मानकर विकास कार्य कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें