फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षण संस्थाओं में मनाया मातृ दिवस, बच्चों ने मां को उपहार दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो तीन की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलेभर में रविवार को शिक्षण संस्थाओं में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में जहां कार्यक्रम हुए, वहीं बच्चों ने अपनी मां को उपहार दिए।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड और बुके बनाए। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने प्रतियोगिता में बच्चों को मां के स्नेह के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मां के स्नेह का कोई मोल नहीं है, जिसका ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता। प्रबंधक कृष्णपाल ने बच्चों को मां का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सम्राट, निशांत, अर्श, वंश, कुंज, नैतिक, राशि और प्रतीक प्रथम तो मनन, यशश्वी, शौर्य, सानवी द्वितीय, जबकि वंशिका, आकृति, अवनी अलीना, आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। संस्कार किड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी मां पर पुष्प वर्षा कर और तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और उनकी माताओं ने खेल और डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कैटबॉक भी किया। इस मौके पर प्रबंधक एमजी गोस्वामी, प्रधानाध्यापिका रजनी गिरी समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा डैफोडिल इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स अकादमी में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार भेंट किए। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। मुख्य अतिथि अनुपमा गर्ग, प्रधानाचार्य संजय त्यागी, प्रबंधक अमन त्यागी, कल्याणी, पिंकी, रीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें