फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 21 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण शनिवार शाम नगर के मुख्य बाजार की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार दोपहर तक आपूर्ति ठपरहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नया ट्रांसफार्मर लगाकर दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारू कराई गई थी।
विज्ञापन

नगर मेंं रेलवे रोड पर लगे 630 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से मुख्य बाजार के एक हिस्से को आपूर्ति की जाती है। शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे बाजार की आपूर्ति ठप हो गई। रात भर बाजार में अंधेरे रहा। उधर, लोगों को गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग ने रात में कोई व्यवस्था नहीं कराई। व्यापारियों नितिन जैन, आकाश जैन, निखिल जैन, राजेश जैन, मधुर अग्रवाल, संजय जैन, विकास जैन ने बताया कि करीब 21 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। रविवार दोपहर करीब तीन बजे नया ट्रांसफार्मर आने पर आपूर्ति सुचारू कराई गई। ऊर्जा निगम के जेई चंद्रप्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण आपूर्ति ठप रही। नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें