फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फोन पर बात करने के विवाद में मां ने बेटी को गला दबाकर मार डाला

Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बिजरौल गांव में नाजिया की हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी व मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़। सं
विज्ञापन
बागपत। बिजरौल गांव में फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में मां वारिसा ने बेटी नाजिया (14) को गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वारिसा शव के पास ही दूसरी चारपाई पर सो गई। शनिवार सुबह होने पर मृतका के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिजरौल गांव निवासी गय्यूर सुल्तानपुर में फेरी लगाकर खिलौने बेचने का काम करता है, जो कुछ दिन से सुल्तानपुर गया हुआ है। उसकी पत्नी वारिसा अपने नौ बच्चों के साथ घर में रह रही थी। बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे रोजे की सहरी के समय वारिसा ने अपनी दूसरे नंबर की बेटी नाजिया को खाना बनाने के लिए कहा। वह उस समय फोन पर किसी से बात कर रही थी।
इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बताया गया की वारिसा ने गला दबाकर नाजिया को मार डाला। उसके बाद आरोपी सो गई। किसी को इसकी भनक न लगे इस मकसद से वारिसा ने गुपचुप तरीके से बेटी के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर ली। ग्रामीणों को हत्या की भनक लग गई। इसकी जानकरी उन्होंने पुलिस को दे दी। शनिवार सुबह बिजरौल गांव पहुंची पुलिस टीम ने शव की जांच की तो उसके गले पर निशान मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां वारिसा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें