फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के चक्कर में बेच दिए थे मां के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ढिकाना गांव के धर्मपाल हत्याकांड का कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी बेटे बिट्टू को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर होली चौक बागपत से उसको गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने शराब के चक्कर में अपनी मां के जेवरात भी भेज दिए थे। पिता ने शराब पीने का विरोध किया तो उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात ढिकाना गांव में बिट्टू ने अपने 70 वर्षीय पिता धर्मपाल पुत्र कर्म सिंह की शराब पीने से रोकने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। मृतक के बड़े बेटे राममेहर ने अपने भाई बिट्टू के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर के नेतृत्व में ढ़िकाना, जौनमाना, बोहला, लुहारी सहित कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी। मुखबीर ने सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी बिट्टू को होली चौक बागपत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शराब का आदी हो गया था, इसलिए घर की चीजें भी चोरी करने लगा था। कुछ दिन पहले मा के जेवरात चोरी कर दिए थे, जिसकी जानकारी बिट्टू के पिता धर्मपाल को हो गई थी। धर्मपाल ने बुधवार रात शराब पीने व जेवरात चोरी करने के बारे में पूछा तो बिट्टू आक्रोशित हो। उसने घर में रखे एक भारी पत्थर से धर्मपाल के सिर व और चेहरे पर वार कर धर्मपाल को मौत के घाट उतार। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें