फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि आगामी दिनों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 30.0 से 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि गेहूं की बुवाई के लिए यदि बीज शोधित न हो तो प्रति किग्रा बीज को 2.5 ग्राम कार्बेन्डाजिम या एक किग्रा टेबुकोनाजोल से शोधित कर लें। शरद कालीन गन्ने की बुवाई के तीन चार सप्ताह बाद निराई-गुड़ाई कर लें। अक्तूबर में बोए गए आलू की बुवाई के 25 -30 दिन बाद 87 -108 किग्रा यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करके मिट्टी चढ़ा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें