फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-ईपीई पर बड़ागांव के समीप हुआ हादसा, गढ़ मुक्तेश्वर में स्नान कर लौट रहे थे वापस
विज्ञापन

फोटो 3 व 3ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह बड़ागांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां-बेटा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोदीनगर के रहने वाले हंसराज ने बताया कि उसकी सास राजकुमारी (55) व साला सतेंद्र निवासी महाराजपुर जनपद गाजियाबाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान कर लौट रहे थे। वह घर जाने से पहले किसी काम से सोनीपत जा रहे थे। जब बड़ागांव अंडरपास के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय राजकुमारी की मौत हो गई, जबकि सतेंद्र गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें