फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को पीटा

Mon, 28 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के महावतपुर गांव में खेत से आ रही युवती को गांव के ही एक युवक ने साइकिल की चेन से गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। विरोध करने पर उसकी मां की भी पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर युवक को दबोच लिया। 
विज्ञापन

 घायल युवती पूनम पुत्री मीहनती ने बताया कि वह रविवार को सुबह खेत में चारा लेने गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो गांव के ही एक सिरफिरे युवक बिंद्र ने उस पर साइकिल की चेन से हमला बोल दिया और गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शोर सुनकर आई उसकी मां कांती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। मां कांती ने बिंद्र को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है। कांती ने बताया कि इस युवक ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है।  पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें