फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण की जद में आए 50 से अधिक पेड़ काटे गए

विज्ञापन
खेकड़ा मे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर काटे गए एलिवेटिड मार्ग निर्माण मे बाधक बने वृक्ष - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील से लेकर ग्राम डूंडाहेड़ा तक एलिवेटिड मार्ग के निर्माण में रुकावट बन रहे बडे़ पेड़ों को बुधवार को काटा गया। मार्ग के दोनों ओर चौड़ाई को बढ़ाया गया। निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे मैनेजर उमेश राणा ने बताया कि पैमाइश करने के बाद केवल उन्हीं पेड़ो को काटा गया है, जो मार्ग निर्माण में बाधक बने हुए थे। निर्माण कार्य से अलग खडे़ मार्ग किनारे के पेड़ों को बचाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें