फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बंदरों ने हमला कर तीन युवक और दो बच्चों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने प्रदर्शन करके बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई
विज्ञापन

फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में बंदरों ने हमला कर तीन युवक और दो बच्चों को घायल कर दिया। लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
कस्बे का शादाब सोमवार को अपने घर बैठा था, तभी वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। उसने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा बंदरों ने कस्बे के आहद चांद और एक बच्ची प्रियंका पर हमला कर घायल कर दिया। दो दिन पहले बंदरों ने कस्बे के मुस्तफा और शैली को घायल कर दिया था। सोमवार को बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले एक साल से कस्बे में बंदरों का आंतक है। बंदर आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में इब्राहिम, रब्बानी, सोनू, दिलशाद, अंकुर, रोहताश, अब्दुल, शौकीन, अखलाक मौजूद रहे। नगरपंचायत ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया की बोर्ड बैठक में बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव रखा गया था। वन विभाग को बंदर पकड़वाने के लिए पत्र भेजा गया है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें