संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। अमीपुर बालैनी गांव में छत पर कपड़े लेने गई महिला सुमन पर बंदरो के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
घायल महिला सुमन ने बताया कि गांव में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है, जो दिनभर छतों पर बैठे रहते है। बताया कि रविवार शाम छत पर सूखाए गए कपड़े लेने के लिए गई तो बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने काटकर और पंजे मारकर से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने बंदरों को भगाकर उसे बचाया। इससे पहले भी कई बच्चों को बंदर घायल कर चुके है। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की।