फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। जिन पर कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से ही नजर रखी जा रही थी। सीसीटीवी में किसी भी मतदान केंद्र पर कोई अप्रिय घटना दिखने पर पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्ण चुनाव और निष्पक्ष संपन्न कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को लेकर प्रशासन चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही काफी गंभीर दिखाई दिया। डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह चुनाव से पूर्व ही इन क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर मतदाताओं से रूबरू होते रहे। उन्हें निर्भीक और शांतिपूर्ण मतदान करने को प्रेरित करते रहे। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई थी। एक बार में एक साथ 60 मतदान केंद्रों की स्थिति देखने की व्यवस्था की गई थी। जिन पर एक टीम कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम में बैठकर सुबह सात बजे से मतदान संपन्न होने तक नजर रखे रही। किसी बूथ पर कोई गड़बड़ी या भीड़ दिखी तो तत्काल पुलिस टीम को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जिले के 503 मतदान केंद्रों की श्रेणी
अति संवेदनशील प्लस 35
अति संवेदनशील 89
संवेदनशील 117
सामान्य 252
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें