फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, सवा सौ करोड़ का कारोबार हुआ

विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर खेकड़ा के बाजार में सामान की खरीददारी करने पहुंचे लोग - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। धनतेरस पर शनिवार को बाजार में खूब धनवर्षा हुई। यहां करीब सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही। लोगों ने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट, सजावट के सामान व ज्वेलरी आदि की खरीदारी की। वाहन खरीदने के लिए शोरूम पर लोग लगातार पहुंचते रहे।
जिलेभर में धनतेरस पर्व मनाया गया। यहां बाजार पर लक्ष्मी मेहरबान रही। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत अन्य बाजारों में सजावट के सामान, गिफ्ट, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफ की दुकान पर कई दिन पहले से ग्राहक बढ़ने लगे थे। इससे बाजारों में रौनक दिखाई दी। बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन की दुकानों पर रही। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान पर भी भीड़ दिखाई दी। बाइक के शोरूम पर भी उम्मीद से ज्यादा ग्राहक पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों के अनुसार जिले में शनिवार को करीब सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

वहीं, खेकड़ा व्यापारी धर्मपाल वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा, माधव शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, सोनू वर्मा, मनोज जैन आदि ने बताया कि बाजार में खरीददारी करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का व्यापार अच्छा रहा
बागपत के इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी जगदीश अरोड़ा ने बताया कि इस बार धनतेरस काफी अच्छा रहा। पिछले कई साल के मुकाबले इस बार सबसे अच्छा व्यापार रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए लोग आए और लोगों ने काफी सामान खरीदा।
रेडीमेड गारमेंट्स का हुआ कारोबार
बागपत में भारत गारमेंट्स के मालिक यूनुस मलिक के अनुसार रेडीमेड गारमेंट्स का बाजार पहले से अच्छा रहा। इस बार त्योहार के कारण कई दिन से ग्राहक बढ़ने शुरू हो गए थे। लोग त्योहारों को देखते हुए खूब कपड़े खरीद रहे हैं। जिससे अच्छा कारोबार रहा।
वाहनों की खूब हुई खरीदारी
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी ने बताया कि धनतेरस पर इस बार कारोबार अच्छा रहा। लोगों ने काफी वाहन खरीदे। अभी उम्मीद है कि दिवाली तक ऐसे ही कारोबार रहेगा।
विज्ञापन

सर्राफा के यहां खूब पहुंचे ग्राहक
बड़ौत के सर्राफ प्रभात जैन ने बताया कि सोने-चांदी का अच्छा कारोबार रहा। लोगों ने लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति काफी खरीदी तो अन्य आभूषण खरीदने के लिए भी काफी ग्राहक दुकान पर पहुंचे।

बागपत के गांधी बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें