फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में मोइन व प्रियांशी रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा और चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के संयुक्त वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार को तीन दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. अनिल आर्य ने फीता काटकर किया। निक्की, हिमांशी, दीक्षा, नगमा, शिया, अरीबा, वंशिका, अंशु, सुहानी, संबुल, महिमा, वैष्णवी, मोनिका, कशिश, शहरीन, रितिका, साक्षी, रोजी, काजल, वंदना ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मैया यशोदा, नन्हीं सी परी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जूनियर वर्ग की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में कक्षा आठ के मोइन प्रथम, श्रेयांश द्वितीय व कक्षा सात के नीशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कक्षा आठ की प्रियांशी प्रथम, सात की खुशी द्वितीय, छह की मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, अध्यक्ष कालूराम धामा, सचिव डॉ. रवि पंवार ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर महंत डॉ साधुराम स्वामी, डॉ शबाना, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, प्रधान दीपक शर्मा, मंजू तोमर, थान सिंह राणा, डॉ. सुशील वत्स, बाबूराम प्रधान, नासिर प्रधान, विकेश, प्रवेंद्र मुखिया, जयप्रकाश, सचिन यादव, पवन, संजीव चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें