फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोहल्ला विजय नगर महिला पर बंदरों ने किया हमला

Fri, 20 Jan 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी पर इलाज कराने पहुंची बंदरो के हमले में खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर निवासी घायल महिला रेनू
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र में हिंसक हो चुके बंदरों ने छत पर बैठी एक महिला को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे खेकड़ा के मोहल्ला विजय नगर में रेनू छत पर बैठी हुई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। और उसके हाथ में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजनों ने लाठी डंडे लेकर किसी तरह बंदरों को भगाकर उसे बचाया। इसके बाद परिजनों ने घायल महिला का सीएचसी में इलाज कराया। आक्रोशित दहशत जदा मोहल्ले के लोगो रविंद्र, संदीप, मुकेश, बिजेंद्र, आसू, नरेंद्र, सुनील आदि ने कहा कि बंदर अत्यधिक हिंसक हो चुके हैं। जो आए दिन लोगो को काटकर घायल कर रहे हैं। बंदरों की दहशत के कारण उनका रहना जीना मुहाल हो गया है। बंदर घर से खाने की वस्तुओं के साथ ही कपडे़ आदि सामान भी उठाकर ले जाते हैं। मोहल्ले के लोगो ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर जनहित में बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें