फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेडल जीतकर लौटे पहलवानों का किया जोरदार स्वागत

Fri, 20 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दादा महारम अखाडे़ के चार पहलवानों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाकर जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में मेडल जीते। वापस लौटने पर नगरवासियों ने विजेता पहलवानों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की देखरेख में जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के मेरठ और सहारनपुर मंडल के जनपदों के खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। साथ ही खेकड़ा स्थित दादा महारम अखाडे़ के पहलवानों ने भी बागपत जनपद का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाकर दिखाए। खेकड़ा के चार पहलवानों सलमान और टोनी ने स्वर्ण पदक, हर्ष और रिहान ने रजत पदक पदक जीते। बृहस्पतिवार को वापस लौटने पर लोगों ने अखाडे़ में पहुंचने पर विजेता पहलवानों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खलीफा बिंदू पहलवान, सौदान सिंह, शेरा, मिलन, रजत, लाला, सूरज, भूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें