फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान सील, 43 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में कोरोना संक्रमित तीन मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 43 लोगों के सैंपल लिए और 200 को होम क्वारंटीन किया। कोरोना लक्षण वाले छह लोगों को सरूरपुर कला स्थित क्वारंटीन सेंटर में भिजवाया। साथ ही तीनों संक्रमितों को नगर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। कोविड अस्पताल से भी पांच मरीजों के सैंपल लिए गए। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए भिजवाया गया है। उधर, मंगलवार की शाम छह बजे एसडीएम राजपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा व नगर पालिका के ईओ अनिल पंडित मोहल्ले में पहुंचे और हॉटस्पॉट घोषित कर सील करा दिया। एसडीएम राजपाल सिंह ने लोगों को अपने घरों मे रहने की हिदायत दी गई है। कहा कि यदि किसी ने नियम तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें