खेकड़ा। गांव सांकरौद निवासी युवक संजय शुक्रवार की सुबह पाठशाला बस स्टैंड आया था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया। मगर, बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित संजय ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।