बड़ौत। किसानों के मोबाइल पर एसएमएस से पर्चियां भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। मगर, मेसेज नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैं। अधिकतर किसानों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। किसान राकेश, योगेंद्र, दुष्यंत, सुशील का कहना है कि किसानों के सामने मुश्किलें हो रही हैं। किसान-मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला का कहना है कि किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। कुछ किसान ऐसे हैं जो फोन तो ले रहे हैं लेकिन वे इतने पढ़े लिखे नहीं है कि मेसेज पढ़ सके। कुछ फोन ले ही नहीं रहे हैं, उनके बच्चे रखते हैं। ऐसे में किसान को कैसे मालूम होगा कि उसकी पर्ची आई या नहीं आई। किसान के सामने यह और नई समस्या पैदा कर दी गई है। डीसीओ अनिल कुमार का कहना है कि किसान अपनी-अपनी समिति पर नंबर अपडेट करा सकते हैं। समिति कार्यालय में कॉल कर नंबर अपडेट करा लें।