फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने रमाला मिल से जुड़े किसानों की समस्याएं सुनीं

Fri, 12 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने रमाला मिल से जुड़े किसानों की समस्या सुनीं और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा को पत्र लिखकर  किसानों की समस्याएं हल कराने की मांग की।
विज्ञापन


रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने रमाला मिल से जुड़े किसानों की समस्याएं सुनीं।  बताया कि रमाला मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों का संपूर्ण गन्ना नहीं उठा पा रही है। चीनी मिल ने मिल के कांटे ननौता चीनी मिल को आवंटित कर दिए थे। 

कुछ दिन तक तो ननौता चीनी मिल के किसानों से गन्ना लिया, बाद में मिल ने गन्ना लेने से इंकार कर दिया।  उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर गन्ना मंत्री सुरेश राणा से लखनऊ में मुलाकात भी की।  इस मौके पर मंत्री ने कहा किसानों की समस्या को ध्यान में रमाला सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें