बिनौली। चंदायन के प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय विशाल मेले का उद्घाटन रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने किया। चैत्र नवरात्र अवसर पर चंदायन मंदिर में प्रात:काल पुजारी धीरज पाठक के निर्देशन में बरनावा, संतनगर, बेगमाबाद गढ़ी, सहित कई गांवों के श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। बुधवार रात रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दरबार में प्रसाद चढ़ाया। मौके पर मंदिर संरक्षक अशोक पाल, प्रवेंद्र तोमर, राजू तोमर सिरसली, प्रधान उपेंद्र धामा, प्रधान मोहर सिंह मौजूद रहे।