फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गडकरी बोले- अमेरिका जैसी होंगी सड़कें, ड्रेन टैक्सी चलाने की भी तैयारी, 65 हजार करोड़ के चल रहे कार्य

Thu, 06 Apr 2023 10:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News: मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 तक यहां भी अमेरिका जैसी सड़कें होंगी। उन्होंने कहा कि ड्रेन टैक्सी चलाने की भी तैयारी है। इस समय 65 हजार करोड़ के कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की सड़कें वर्ष 2024 तक अमेरिका की सड़कों की तरह होंगी। यहां तेजी से नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे यातायात को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही ड्रेन टैक्सी भी चलाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर के निर्माण का केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण और जाम से बचाने के लिए उसके अंदर और चारों तरफ 65 हजार करोड़ के कार्य चल रहे हैं, तो कुछ कार्य शुरू होने वाले हैं। प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है और उनकी चार्जिंग के लिए हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सड़कें देश के विकास की रीढ़ होती है। उनके अनुसार टोल की ऑटोमैटिक व्यवस्था की योजना है। गाड़ी में एक चिप लगेगी और हाईवे पर खुद ही टोल कट जाएगा। किसी को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क अच्छी और सुविधाओं से युक्त होगी तो हादसे भी कम होंगे।

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर का निर्माण समय पर करें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर (ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पहले खजूरी खास तो उसके बाद मवीकलां में निरीक्षण किया। वहीं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से यूपी बॉर्डर तक प्रथम पैकेज का निर्माण कर रही कंपनी के डूंडाहेड़ा स्थित यार्ड का निरीक्षण किया और वहां प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली। उन्होंने एनएचएआई व कंपनी के अधिकारियों को कॉरिडोर का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उनके अनुसार, इसका प्रथम चरण का कार्य दिसंबर 2023 तक होने की उम्मीद है, दूसरे चरण का कार्य मार्च 2024 तक पूरा हो सकता है। वहीं अन्य कार्य दिसंबर 2024 तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: नितिन गडकरी के दौरे की तस्वीरें, नहीं कर पाए जमीनी निरीक्षण, अचानक पीएम मोदी के बुलावे पर दिल्ली हुए रवाना

ठेकेदारों को मेरे घर आने की जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले लोग अपने घरों पर ठेकेदारों को बुलाते होंगे, लेकिन अब किसी ठेकेदार को मेरे घर आने की जरूरत नहीं। मुझे केवल सड़कें अच्छी चाहिए और कोई कार्य सही नहीं करता है, तो उसका ठेका निरस्त कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

उन्होंने डीएम से कहा कि अगर किसी जगह निर्माण में अतिक्रमण बाधा बनता है, तो उसे तुड़वा दिया जाए। अतिक्रमण को बचाने के चक्कर में हाइवे अच्छा नहीं बनता और हादसे अधिक होते हैं। जब भी अतिक्रमण हटवाया, तभी मैं ज्यादा वोट से जीता हूं।
विज्ञापन

बागपत के लिए बहुत कुछ किया: डॉ. सत्यपाल
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 2014 में जब वह बागपत चुनाव लड़ने आए थे, तो यहां सड़कों की हालत बहुत खराब थी। उनको जनता ने जिताया तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे का निर्माण कराया। इसके साथ ही यहां से कई एक्सप्रेस-वे निकल रहे है। इस तरह नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस-वे से बागपत की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है, क्योंकि यहां काफी उद्योग भी आए हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां

ड्रोन टैक्सी भी देश में जल्द चलेगी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में ऐसे ड्रोन शुरू हो गए है जो सामान लेकर जाने लगे हैं। लेकिन यहां जल्द ही ड्रेन टैक्सी भी चलाने की तैयारी है, जिससे लोग उनमें बैठकर जा सके। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा, लेकिन इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। ऐसा होने के बाद सड़कों पर जाम से लेकर प्रदूषण तक काफी राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें