फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागे निकले खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- लधवाड़ी के जंगल में चल रहा था अवैध मिट्टी खनन, खनन माफिया के दो कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने मौके से खनन में लगी जेसीबी और डंपर किए जब्त
बागपत। लधवाड़ी के जंगल में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से जेसीबी और डंपर भी जब्त कर लिए। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली के एसआई अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, विनीत कुमार, सुमित कुमार व कुशलपाल फैजपुर निनाना गांव की ओर गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि लधवाड़ी के जंगल में खेतों से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच तो खनन माफियाओं ने उन पर फायरिंग कर दी। जान बचाने को पुलिसकर्मी झाड़ियों में छिप गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विकास पुत्र देवी सिंह निवासी नौगांवा थाना मिर्जापुर सहारनपुर और भूरा पुत्र इसरार निवासी खुब्बीपुर निवाड़ा बताया। दोनों के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि फरार आरोपी पवन व नीरज निवासी हरियाणा हैं। दोनों खनन माफिया हैं। इन दोनों के लिए ही वह काम करते हैं। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और एक डंपर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें