फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर मिल कर्मचारी की मौत, तीन घंटे बंद रही चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल गेट पर हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

गुस्साएं कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर मिल बंद कराई
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर चीनी मिल के गेट के सामने कर्मचारी की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साएं परिजन और मिल कर्मचारियों ने शव को मिल परिसर में रख हंगामा किया साथ ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हालांकि तीन घंटे बाद आश्वासन मिलने पर कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

मृतक इदरीश जनपद सहारनपुर हाल निवासी नेहरू रोड बड़ौत है। वह मलकपुर चीनी मिल में नौकरी करता था। रविवार को भी वह अपनी बाइक से चीनी मिल आ रहा था। जब वह बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मिल गेट के पास पहुंचा तो सड़क पर पड़ी गन्ने की मैली पर उसकी बाइक फिसल गई और टैक्टर के नीचे जा घुसी। गन्ने से भरी टैक्टर-ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन इदरीश के शव को लेकर मिल पहुंच गए। हंगामा शुरू कर दिया। उधर दोपहर एक बजे मलकपुर चीनी मिल के सभी कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू करते हुए चीनी मिल को बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि मिल अधिकारियों को सूचना के बावजूद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग की। हालांकि तीन घंटे बाद मिल अधिकारी उनके बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया। हंगामा व मांग करने वालों में कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोहनपाल तोमर, बलराम, आलोक, अजय, देवव्रत, पप्पू, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें