फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिल प्रशासन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में झगड़े के बाद हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को छुड़ाए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मिल प्रशासन पर कर्मचारियों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने बरवाला गांव में दबिश देकर मिल के कर्मचारी रितेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मलकपुर मिल यूनियन के मंत्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। बताया कि मिल प्रशासन कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोप लगा कि मिल के कर्मचारियों में सुनील व रितेश बृहस्पतिवार को यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह से मिलने के लिए मिल के अंदर गए थे, जहां पर मिल अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों ने उक्त कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। बाद में झगड़े के संबंध में कोतवाली में तहरीर देते हुए कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर हरिमोहन, युद्धवीर, दर्शन, मगनवीर, राजकुमार, दीपक, रमेश, सुधीर शामिल रहे। सीओ युवराज सिंह ने बताया मिल के कुछ कर्मचारी कोतवाली आए थे, जो हिरासत में लिए कर्मचारियों को निर्दोष बता रहे थे, मिल के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। इसके अलावा मिल में हुई मारपीट का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

तीन कर्मचारी सुनील, रितेश और सुधीर मान ने ही अपने कुछ बाहरी साथियों से चीनी मिल पर हमला कराया था। पूरी वारदात चीनी मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के बाद ही तहरीर दी गई है। किसी का मानसिक उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। - विपिन चौधरी, अध्याशी मलकपुर चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें