फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 31 दिसंबर से चार जनवरी तक ठंडा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने 31 दिसंबर से चार जनवरी तक भीषण सर्दी का पूर्वानुमान दिया है। उन्होंने लोगों को सर्दी से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि बागपत जनपद में चार जनवरी तक घने कोहरे और सर्दी का अनुमान है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में थोड़ा सुधार होना शुरू होगा। कड़ाके की सर्दी में विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों को पहनकर ही घरों से बाहर निकलें।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सर्द मौसम में पाले की मार सब्जियों की फसलों के लिए घातक है। ऐसे में आलू में आवश्यकतानुसार 10 से 15 दिन के अंतर पर सिंचाई करे। छोटे फल पौधों को छप्पर लगाकर मल्चिंग या धुआं देकर पाले से बचाए। पशुुुओं को सर्दी से बचाने के लिए कपड़ों से ढककर रखे। और धूप निकलने के बाद ही बाहर निकालें। साथ ही पशुओं को हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें