फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य कर्मी सचिन को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव में सैन्य कर्मी सचिन को अंतिम विदाई देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जहां नम आंखों से सचिव को अंतिम विदाई दी। लेह लद्दाख से आए छोटे भाई ने सचिन को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

जालंधर में तैनात मौजिजाबाद नांगल गांव के सैन्य कर्मी सचिन कुमार की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। सोमवार देर रात सचिन का शव गांव पहुंचा। वहीं, मृतक का छोटा भाई सोनू सेना में लेह लद्दाख में तैनात है। वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंचा। इसके बाद सचिन का शव फूल लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुख्य मार्गों से होता हुआ श्मशान लाया गया। सचिन की अंतिम यात्रा में गांव समेत कई गांवों के लोग शामिल रहे। मेरठ से आए सूबेदार उमेश चंद्र, हवलदार रंजीत कुमार, अंकुश सिंह, सूर्यप्रकाश ने सलामी दी। उसके छोटे भाई सोनू ने चिता को मुखाग्नि दी। यहां भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, नरेशपाल सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह प्रमुख कुलदीप, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, बीस अक्तूबर को शांति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें