बड़ौत
के बडका गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर दो में मिड-डे मील
में दिए गए दाल-चावल में कीडे़ मिलने से बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश
व्याप्त हो गया।
बच्चों ने कीडे़ युक्त चावल और दाल को एसडीएम को भी
दिखाया। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए से जांच कराने के
निर्देश दिए हैं।
बडका गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर-दो में
शनिवार को मिड-डे मील में दाल-चावल बच्चों को परोसा गया। दाल-चावल में
कीड़े मिलने से बच्चे नाराज हो गए।
कई बच्चों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को
दी। इस पर बच्चे कीडे़ युक्त दाल-चावल लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम
यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मिड-डे मील
मेें परोसे गए दाल-चावल को जांच के लिए बीएसए को भेजा है।
उन्होंने इस
मामले में जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी
दिए। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यक्ष मनव्वर का कहना था कि यह गांव
की राजनीति से प्रेरित मामला है। तहसील पहुंचे बच्चों मेें रोहित, बिटंटू,
विकास, रजवान, सागर, विक्की, भूरा, आरिफ, सुमित, साबाद आदि शामिल थे।