फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: केस्को में फर्जीवाड़ा करने वाले ठेकेदार के मकान में मीटर शंट मिला

विज्ञापन
नेहरू रोड पर मीटर शंट को पकड़ते हुए अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पूरी व अन्य टीम। स्त्रोत: विद्
विज्ञापन
बड़ौत। कानपुर में केस्को मेें पकड़े गए करोड़ो के फर्जीवाडा के बाद ऊर्जा निगम अलर्ट हो गया है। निगम के अफसरों ने मीटर की गड़बड़ी पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की। गठित टीम ने शुक्रवार को करोड़ों रुपयों के फर्जीवाडे के मास्टरमाइंड के घर पर भी मीटर में गड़बड़ी पकड़ी।
विज्ञापन

कानपुर में केस्को में 1 करोड़ 68 लाख रुपयों के फर्जीवाडा का खुलासा हुआ था। इस फर्जीवाडे में कानपुर पुलिस ने फर्जीवाडे का मास्टर माइंड बड़ौत निवासी ठेकेदार विवेक शर्मा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद ही निगम के अफसरों ने मीटर की गड़बड़ी पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की। उधर गठित टीम ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पुरी के नेतृत्व में नगर में ताबड़तोड छापेमारी की। टीम ने पांच जगहों पर मीटरों में गड़बड़ी मिली। इस दौरान टीम ने मास्टर माइंड विवेक शर्मा के घर पर भी मीटर में गड़बड़ी पकड़ी। टीम में सहायक अभियंता मीटर्स हर्ष श्रीवास्तव , अवर अभियंता टाऊन रविन्द्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

विवेक शर्मा के मकान पर मीटर में गड़बड़ी पकड़ी गई। बताया कि आरोपी विवेक शर्मा उपभोक्ताओं को विश्वास में लेकर उनसे मोटी रकम वसूलकर उनका मीटर में गड़बड़ करता था। अन्य जगहों पर भी मीटरों में गड़बड़ी मिली है। - केपी पुरी, अधिशासी अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू रोड पर मीटर शंट को पकड़ते हुए अधिशासी अभियंता द्वितीय केपी पूरी व अन्य टीम। स्त्रोत: विद्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें