फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ड्यूटी पर नहीं लौट रहे 20 से अधिक परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पिछले चार माह से 20 से अधिक परिचालक ड्यूटी से गायब है, बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद वे नहीं लौट रहे है, जिस कारण बडौत-दिल्ली मार्ग पर बसों का कम संचालन हो पा रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मजबूरन यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय रिकार्ड के अनुसार इस समय बड़ौत डिपो से 20 से अधिक परिचालक तकरीबन चार माह से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं, जिन्हें लगातार ड्यूटी पर आने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद परिचालक नहीं लौट रहे है। परिचालकों के अभाव में मार्ग पर बसों का संचालक भी कम हो पा रहा है।

ये बोले यात्री

मैं प्रतिदिन किसी ना किसी काम से दिल्ली जाता हू, लेकिन बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों में ही सफर करना पड़ता है। -मित्रसेन

बड़ौत से दिल्ली मार्ग पर बसों का नियमित रूप से संचालन नहीं होता, जिस कारण इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों का बोलबाला है। डग्गामार वाहन यात्रियों से दोगुना किराया वसूलते हैं और बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं है। -भोपाल
विज्ञापन


ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे परिचालकों को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया और न ही परिचालक डयूटी पर वापस आ रहे हैं। जल्द ही उनकी संविदा समाप्त करने की तैयारियां की जाएगी। - नरेंद्र मान बस स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें